उत्तराखंड: ब्रिटेन से लौटे CM धामी, हुआ भव्य स्वागत, 12500 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर MOU

Pushkar Singh Dhami Return Britain Visit Invest In Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दो दिवसीय ब्रिटेन दौरे से लौट आए हैं। उत्तराखंड लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्रिटेन में इनवेस्टमेंट इन उत्तराखंड (InvestInUttarakhand) अभियान हिट हो गया। इसके बाद सीएम धामी देहरादून लौट आए।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि ब्रिटेन में इनवेस्टमेंट इन उत्तराखंड अभियान की सफलता के बाद देहरादून आगमन पर माननीय मंत्रीगणों, विधायकगणों, वरिष्ठ पदाधिकारीगणों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता ने भव्य स्वागत किया। इस आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार।

उत्तराखंड: ब्रिटेन से लौटे CM धामी, हुआ भव्य स्वागत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सरल निवेश नीतियों, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कानून व्यवस्था और गुड गवर्नेंस के परिणामस्वरूप ही लंदन और बर्मिंघम में विभिन्न उद्योग समूहों ने 12 हजार 500 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू किया।

उत्तराखण्ड तेज गति से और बनेगा सशक्त

उन्होंने कहा कि इस निवेश के माध्यम से उत्तराखण्ड तेज गति से कनेक्टिविटी, रोजगार, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सशक्त बनेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अप्रवासी भाई-बहनों और उत्तराखंड सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने और उनके निवेश प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में एक अप्रवासी उत्तराखंड सेल बनाया जाएगा।

उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए सहमति बनी

सीएम धामी ने कहा कि ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने पर भी सहमति बनी है। फ्रांस के पोमा ग्रुप के साथ हुई बैठक में उत्तराखण्ड के पर्यटन क्षेत्रों और सुदूर क्षेत्रों को रोपवे द्वारा जोड़ने तथा जन परिवहन की दृष्टि से इस माध्यम को प्रयोग में लाने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का करार किया गया है।

यह भी पढ़ें- तीन दिन के उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री, सरकार और संगठन का ले रहे फीडबैक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+