सीएम धामी ने पूनम नौटियाल की तारीफ की, बोले- आप जैसी कोरोना वॉरियर्स से ही शत-प्रतिशत टीकाकरण हो पाया
कोरोना से बचाव के लिए देश में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। 12 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त टीकाकरण किया गया।
देहरादून, 12 जून : कोरोना से बचाव के लिए देश में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। 12 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त टीकाकरण किया गया। इस महामारी के दौरान कोरोना योद्धाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना इस महामारी में अमूल्य योगदान दिए। टीकाकरण अभियान में देश के लोगों को टीके लगाए। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कोरोना योद्धा महिला की उसके कामों के प्रति लगन की तारीफ की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में देशहित सर्वोपरि के भाव के साथ घर-घर जाकर हजारों लोगों का टीकाकरण करने वाली बागेश्वर की पूनम नौटियाल जी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आप जैसी कोरोना वॉरियर्स से ही प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण संभव हो पाया है।
चौथी लहर का आशंका
बता दें कि भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है, ये कोरोना की चौथी लहर की आशंका हो सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 12 जून के आंकड़ों के मुताबिक भारत में रविवार को 8,582 नए कोरोनो वायरस केस दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की कोविड से मौत हुई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 4,435 मरीज ठीक हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications