पुष्कर सिंह धामी ने शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आज देशभर में शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पूरा देश उनके बलिदान को याद कर रहा है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
देहरादून, 31 जुलाई : आज देशभर में शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पूरा देश उनके बलिदान को याद कर रहा है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उधर मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी शहीद उधम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि अदम्य साहसी एवं महान क्रान्तिकारी, मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। मातृभूमि के प्रति आपकी समर्पण गाथा सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करती रहेगी।
उधम सिंह 31 जुलाई को शहीद हो गए थे। पैतृक गांव में उनका शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। 31 जुलाई 2021 को पंजाब की कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद उधम सिंह मेमोरियल का शिलान्यास किया था जिसमें, शहीद उधम सिंह की एक प्रतिमा लगाई गई थी जिस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी ने तीज की दी बधाई, बोले- जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए पावन पर्व












Click it and Unblock the Notifications