उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Uttarakhand news: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि मां भारती के वीर सपूत, अदम्य साहस व अद्वितीय शौर्य के प्रतीक, परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर शैतान सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications