चारों धाम में फैली गंदगी पर सीएम धामी बोले- तीर्थ स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी

केदारनाथ में फैलाई जा रही गंदगी पर पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में दुख जताया था।

देहरादून, 31 मई : केदारनाथ में फैलाई जा रही गंदगी पर पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में दुख जताया था। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तीर्थयात्रियों से गंदगी न फैलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जगह पर ही ईश्वर का वास होता है।

pushkar singh dhami

सीएम धामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। तीर्थाटन के साथ-साथ स्वच्छता की साधना करने से एक सुखद अनुभूति व आत्मसंतुष्टि की प्राप्ति भी होती है। साथ ही कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि स्वच्छ व निर्मल स्थान पर ही ईश्वर का वास होता है, इसलिए देवभूमिवासी होने के नाते इसके देवत्व और आध्यात्मिक गरिमा को बनाए रखने का भी हमारा कर्तव्य है।

'तीर्थ सेवा के बिना तीर्थ यात्रा भी अधूरी है'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया 'तीर्थ सेवा के बिना तीर्थ यात्रा भी अधूरी है' का मंत्र हम सभी को अपनी जीवन शैली में निहित कर दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए। आपकी यात्रा मंगलमय हो एवं तन, मन और पर्यावरण सभी की शुद्धि का मार्ग प्रशस्त करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+