उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी नेता अनिल जैन से की मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में पूर्व राज्य सभा सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रभारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल जैन से मुलाकात की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई मुद्दों पर बात की।
उन्होंने कहा कि अनिल जैन से शिष्टाचार मुलाकात की। उनसे कई बिंदुओं पर बात की। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बार हम 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जान रहे हैं। मोदी जी तीसरे बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगला प्रधानमंत्री मिलेगा। धामी सरकार ने दावा किया है कि हम सभी पांचों सीट पर चुनाव जीत रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक प्रतीकों की आड़ में चल रहे अतिक्रमण पर की सख्त कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications