उत्तराखंड: धामी सरकार ने चाम धाम यात्रा के लिए शुरू की तैयारी, लाखों श्रद्धालु करवा चुके रजिस्ट्रेशन
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। जिसको लेकर हमने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों का ही परिणाम है कि पहले पांच दिनों में 11 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह आंकड़ा आने वाले समय में और तेजी से बढ़ेगा। पिछले दो साल में चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा हमारा प्रयास है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ में गूंजने वाली मधुर आवाज हुई शांत ,वेदपाठी मृत्युंजय हीरेमठ ने 31 साल में ही दुनिया को कहा अलविदा












Click it and Unblock the Notifications