उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के साथ 11 मंत्रियों ने ली शपथ, ये विधायक बने मिनिस्टर

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ 11 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए नाम

देहरादून, 4 जुलाई: उत्तराखंड में सियासी उलटफेर के बीच रविवार को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। खटीमा सीट से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने देहरादून में राजभवन में शपथ दिलाई। उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले धामी सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। धामी के कैबिनेट पर भी सभी की नजरें थीं। धामी के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की है। उनके कैबिनेट में कई बड़े चेहरे शामिल हैं।

Recommended Video

    Pushkar Singh Dhami बने Uttrakhand के CM, जानें और किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ |वनइंडिया हिंदी
    uttarakhand

    पुष्कर सिंह धामी के साथ 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। उत्तराखंड सरकार में आज मंत्री बनने वालों में सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और स्वामी यतीश्वरानंद शामिल हैं।

    संवैधानिक बाध्यताओं के चलते शुक्रवार रात को तीरथ सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफे के बाद शनिवाार को विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया था। जिसके बाद आज यानी रविवार को उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली।

    45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए हैं। अहम बात है कि पिछले चार महीनों में वह प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। धामी खाटिमा विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+