Uttarakhand news: धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन जिलों के डीएम समेत 24 IAS, एक PCS के तबादले
Uttarakhand CM pushkar dhami उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस, एक पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

CM pushkar singh dhami news उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस, एक पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके साथ ही कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव किए गए हैं।
हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों के तबादले
राज्य सरकार ने हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नैनीताल के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को हरिद्वार, अल्मोड़ा की डीएम वंदना को नैनीताल का डीएम बनाया गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है।
ACS राधा रतूड़ी को अध्यक्ष राजस्व परिषद से मुक्त
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अध्यक्ष राजस्व परिषद से मुक्त कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को अध्यक्ष राजस्व परिषद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीएस आनंद बर्द्धन को वित्त और अवस्थापना विकास दिया गया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से लोनिवि और अध्यक्ष ब्रिडकुल की जिम्मेदारी लेकर शहरी विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से वित्त और सचिव नितेश कुमार झा से पेयजल हटाया गया है।
डॉ. पंकज कुमार पांडेय को लोनिवि, ब्रिडकुल व खनन महानिदेशक
अरविंद सिंह पेयजल की भी जिम्मेदारी देखेंगे। दिलीप जावलकर से नागरिक उड्डयन लेकर सचिव सचिन कुर्वे को दिया गया है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम से कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास व सीपीडी, यूजीवीएस व रीप से हटा दिया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को लोनिवि, ब्रिडकुल व खनन महानिदेशक बनाया गया है। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय को सचिव मुख्यमंत्री, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग के साथ आयुक्त निवेश नई दिल्ली बनाया गया है। सचिव दीपेंद्र कुमार को कृषि एवं कृषि कल्याण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल संदीप तिवारी को कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications