पीआरडी जवानों के गंभीर आरोप पर धामी सरकार सख्त, विभागीय मंत्री ने दिए जांच के निर्देश, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड में पीआरडी जवानों के आरोपों के बाद धामी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। पीआरडी जवानों ने सीएम धामी से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब विभागीय जांच शुरू हो गई है। राज्य की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेने और इसकी जांच कराने की बात की है। साथ ही कहा कि इस तरह का अगर कोई मामला सामने आता है तो उसकी भी जांच की जाएगी।

pushkar Dhami government strict serious allegations PRD soldiers, departmental minister instructions investigation

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के मौके पर पीआरडी के कुछ जवानों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पीआरडी जवानों ने इसको लेकर सीएम से मिलकर आरोप लगाए थे कि पीआरडी जवानों से अधिकारी 24- 24 घंटे काम कराते हैं। अधिकारी घर पर निजी काम भी कराते हैं। पीआरडी के कुछ जवानों ने इसकी शिकायत सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी की थी।

इतना ही नहीं एक जवान ने विभाग में भ्रष्ट्राचार का आरोप तक लगाया। जवान का आरोप था कि उनके वेतन से कुछ अंशदान लिया जा रहा है। जो कि गलत है। सीएम धामी के सामने इस तरह की शिकायत आने पर सीएम ने सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं सीएम के कार्यक्रम में हुए इस तरह की हरकत का भी विभाग ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच बैठा दी है।

युवा कल्याण निदेशालय ने देहरादून के जिला युवा कल्याण अधिकारी को इन सभी मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं अब इस मामले में राज्य की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।रिपोर्ट आने के बाद सरकार फैसला लेगी।

रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी जवानों को जिस उद्देश्य से रखा जाता है, अगर उसके अलावा ​उनसे कोई काम लिया जा रहा हो, जिस निमित्त जवानों को रखा गया है, उसके अलावा उनका उपयोग हो रहा हो। जो कि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाता है। तो इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मंत्री ने कहा कि ऐसा पाए जाने पर उनके हित में निर्णय लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+