उत्तराखंड में अवैध रूप से बनाई गई धार्मिक संरचनाओं पर गरज रहा धामी सरकार का बुलडोजर, ये है वजह

उत्तराखंड में अवैध रुप से बनाई गई धार्मिक संरचनाओं पर सरकार का बुलडोजर चलाया जा रहा है। हरिद्वार, कोटद्वार, विकासनगर, उधमसिंह नगर, पौड़ी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में इन अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ बुलडोजर लगातार चल रहा है।

pushkar Dhami governments bulldozer thundering on illegally built religious structures

उत्तराखंड में अवैध रुप से बनाई गई धार्मिक संरचनाओं पर धामी सरकार का बुलडोजर चलाया जा रहा है। हरिद्वार, कोटद्वार, विकासनगर, उधमसिंह नगर, पौड़ी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में इन अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ बुलडोजर लगातार चल रहा है।

तेजी से बुलडोजर चल रहा
उत्तराखंड में वन भूमि पर हुए अतिक्रमणों को हटाने का धामी सरकार का अभियान गति पकड़ने लगा है। वन भूमि पर खासकर धार्मिक गतिविधियों के नाम पर हुए अतिक्रमण पर अब तेजी से बुलडोजर चल रहा है। कई दूसरे अतिक्रमण भी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं। अब तक वन विभाग 56 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जा मुक्त कराने में कामयाब रहा है। प्रदेश में साढ़े 11 हजार हेक्टेयर से अधिक वन भूमि अतिक्रमण की चपेट में है। कुमाऊं क्षेत्र में 9490 हेक्टेयर, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में 2294 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण हुआ है। इस तरह से 80 प्रतिशत कुमाऊं, जबकि 20 प्रतिशत अतिक्रमण गढ़वाल क्षेत्र में हुआ है।

सूचना छुपाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई

धामी सरकार ने विशेष अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ. पराग धकाते को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशभर में 27 मंदिर, 200 मजारों को हटाया गया है। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में स्थित वन भूमि पर बने दो गुरुद्वारों को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही स​यदि किसी अधिकारी ने भी अतिक्रमण से संबंधित सूचना छुपाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेशभर में 1 हजार से ज्यादा अवै धसंरचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग की भूमि पर प्रदेशभर में 1 हजार से ज्यादा अवैध तरीके से धार्मिक संरचना बनाने की बात कही है। इन सभी पर सरकार कार्रवाई कर रही है। पहले ऐसी संरचनाओं को नोटिस दिया जा रहा है। खुद तोड़ने की कार्रवाई अगर न​हीं हो रही है तो फिर बुलडोजर चलाया जा रहा है। धामी सरकार का साफ कहना है कि उत्तराखंड में इस तरह का माहौल किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+