Uniform civil code को लेकर तैयार है धामी सरकार, विशेष सत्र बुलाने की भी हो रही तैयारी, ये है प्लानिंग

उत्तराखंड की धामी सरकार यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा।

Uniform civil code उत्तराखंड की धामी सरकार यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मिलते ही सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

pushkar Dhami government ready for Uniform civil code preparations call a special session planning

दिल्ली से लौटते ही सीएम धामी ने यूसीसी को लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार अपने स्तर से जो भी तैयारियां होनी चाहिए, उसको लेकर अभी से होमवर्क पूरा करने में जुटी है। जिससे आने वाले समय में इसे लागू करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सरकार विधि के एक्सपर्ट्स से भी जरुरी राय लेगी। जिससे यूसीसी को लागू करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

यूनिफॉर्म सिविल कोड को तैयार करने वाली विशेषज्ञ कमेटी ने अपना काम पूरा कर लिया है। साथ ही ड्राफ्ट तैयार करने के लिए प्रिंटिंग को सौंपा जा चुका है। अब इसके छपने के बाद सीएम धामी को सौंपा जाएगा। जिसके बाद सरकार इसका अध्ययन करेगी और इसे लागू कर दिया जाएगा।

इसके लिए धामी सरकार विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में जुटी है। उससे पहले सरकार कानून के जानकारों से इस बाबत पूरी रिपोर्ट भी लेगी। जिससे इसको लागू करने में किसी तरह का पेंच न फंसे। उत्तराखंड में लागू होने वाले यूसीसी को केंद्र और भाजपा शासित राज्य टेम्पलेट के तौर पर इस्तेमाल करेगी। ऐसे में यूसीसी का ड्राफ्ट कई मायनों में खास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+