Uttarakhand: धामी सरकार का एक साल, युवा सीएम ने युवाओं के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के एक साल पूरे होने पर युवाओं को कई सौगात दी है। सीएम ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में जाने के लिए 50% किराया माफ करने के साथ ही प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान किया।

pushkar Dhami government One year young CM 5 big announcements for the youth

उत्तराखंड की धामी सरकार को एक साल पूरा हो गया है। सीएम धामी ने इस मौके पर कई घोषणाएं की है। इनमें से अधिकतर युवाओं पर फोकस किया गया है। सीएम ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में जाने के लिए 50 प्रतिशत किराया माफ करने के साथ ही प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान किया। इसके अलावा सीएम ने कौशल विकास योजना, स्वरोजगार केंद्र, चलते फिरते स्कूल और हर जिले में चलती-फिरती प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की।

युवा सीएम, युवाओं को कई सौगात

युवा सीएम, युवाओं को कई सौगात

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी अब तक के सबसे युवा सीएम हैं। साथ ही उनकी सरकार को युवा सरकार कहा जाता है। जो कि पहले ही दिन से युवाओं पर खास ध्यान दे रही है। बीते दिनों नकल विरोधी कानून लाकर सरकार ने साफ कर दिया कि किसी भी तरह युवाओं के सपनों और रोजगार के साथ किसी को भी खेलने का हक नहीं दिया जाएगा। सीएम धामी ने सरकार के एक साल पूरे होने पर भी युवाओं को कई सौगात दी है।

मुख्यमन्त्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू

मुख्यमन्त्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू

सीएम धामी ने एक साल पूरे होने पर घोषणा की कि प्रदेश भर में मुख्यमन्त्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

‘साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी'

‘साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी'

धामी सरकार युवाओं और स्किल के साथ टेक्नोलॉजी को लेकर खास ध्यान दे रही है। इसके लिए सीएम ने घोषणा कि उत्तराखण्ड राज्य साइंस टेक्नोलॉजी और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार इस क्षेत्र में शीघ्र ही ‘साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी' लायेगी।

खेल विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान

खेल विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान

खेल और खिलाड़ियों पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसी के तहत सरकार ने प्रदेश में पहला खेल विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान किया है। सीएम ने घोषणा कि हल्द्वानी गौलापार में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम को उच्चीकृत कर अन्तरराष्ट्रीय मानकों का खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना

राज्य में मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना प्रारम्भ की जायेगी। जिसमें स्नातक पास छात्र एवं छात्राओं को आवश्यक रूप से दक्ष बनाया जायेगा। जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास कार्यालय को स्वरोजगार केन्द्र के नोडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

चलती-फिरती प्रयोगशाला, चलते-फिरते स्कूल

चलती-फिरती प्रयोगशाला, चलते-फिरते स्कूल

स्कूली शिक्षा पर भी फोकस करते हुए सीएम धामी ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कक्षा 6 से ही कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की शिक्षा को लागू करने का ऐलान किया साथ ही प्रदेश के सभी 13 जनपदों में लैब ऑन व्हील्स चलती-फिरती प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की। श्रमिकों के बच्चों को भी स्कूली शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार मोबाईल स्कूल (चलते-फिरते स्कूल) प्रारम्भ करेगी।

Recommended Video

    Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+