Uttarakhand: धामी सरकार दिसंबर में करेगी वैश्विक निवेशक सम्मेलन , चार साल में 70 हजार करोड़ का निवेश का लक्ष्य

उत्तराखंड की धामी सरकार दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। कैबिनेट से भी इस आयोजन को मंजूरी मिल गई है।

उत्तराखंड की धामी सरकार दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। कैबिनेट से भी इस आयोजन को मंजूरी मिल गई है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन से प्रदेश में औद्योगिक निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के लिए नए अवसर सृजित करने की तैयारी है।

pushkar Dhami government global investors conference in December investment of 70 thousand crores

इसके साथ ही आगामी चार साल में 70 हजार करोड़ का निवेश का लक्ष्य रखा है। जिसमें ढाई लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से नौकरी मिलेगी। आयोजन पर लगभग 67.40 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। आयोजन से पहले अगस्त से देश-विदेश में नौ शहरों में रोड शो शुरू किए जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी का गठन किया जाएगा।

जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे। निवेशक सम्मेलन के माध्यम से सरकार ने पर्यटन, कृषि एवं बागवानी, उच्च शिक्षा, अवस्थापना विकास, आईटी, कौशल विकास, आयुष एवं वेलनेस सेक्टर निवेश बढ़ाने पर फोकस है। निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम धामी की ओर से पहले ही निमंत्रण दिया जा चुका है। निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार के अलावा दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़, चेन्नई, बैंगलोर में रोड शो किया जाएगा। इसके अलावा दुबई एवं सिंगापुर में भी रोड शो आयोजित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+