Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धामी सरकार का अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान जारी, 110 मदरसे हुए सील, सबसे ज्यादा कहां?

उत्तराखंड में धामी सरकार का अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया।

पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे। जिस पर धामी सरकार का सख्त रुख अपनाया हुआ है। पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

pushkar Dhami government campaign against illegal madrasas continues 110 madrasas sealed where most

अब तक सबसे ज्यादा देहरादून में 50 से ज्यादा मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर तीन, जसपुर एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया जबकि इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साफ है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर सरकार की इस कार्रवाई पर राजनीति भी जमकर हो रही है।

जिस पर भाजपा ने गढ़वाल की तरह कुमायूं मंडल में अवैध मदरसों पर जारी कार्यवाही का पुरजोर समर्थन किया है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इसे राज्य की डेमोग्राफी और उसके देवभूमि स्वरूप बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी बताया है। वहीं स्पष्ट किया, धार्मिक शिक्षा की आड़ में नौनिहालों के भविष्य से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा।

उन्होंने कहा, पार्टी की प्रतिबद्धता राज्य की डेमोग्राफी और उसके देवभूमि स्वरूप को हर कीमत पर संरक्षित रखने की है। लिहाजा धर्म की आड़ में अवैध कब्जों कर, राज्य की डेमोग्राफी बदलने की मंशा रखने वालों के भाजपा सख्त खिलाफ है। वहीं इसी तरह नियम कायदों को ताक में रखकर जो अवैध मदरसे संचालित किए जा रहे थे, उनसे जनता अच्छी तरह वाकिफ हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+