धामी सरकार का 24 हजार सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य, राज्य गठन के बाद होगा अब तक का सार्वकालिक रिकॉर्ड: BJP

भाजपा का कहना है कि उत्तराखंड मेंं धामी सरकार अब तक दी गई 12 हजार नौकरियां के साथ कुल मिलाकर 24 हजार सरकारी नौकरियां इस वर्ष में युवाओं को देने जा रहे हैं, जो अपने आप में अब तक की सरकारों में सर्वाधिक है। ये बयान जारी करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि आज धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुखी विकास कर रहा है।

PUSHKAR Dhami government aims Provide 24 thousand government jobs, this will be an all-time record

हमारे युवा मुख्यमंत्री ने जितनी चिंता युवाओं के रोजगार के लिए की है वो अपने आप में ऐतिहासिक है। नकल निरोधक कानून के संरक्षण में वे अपने इस कार्यकाल में अब तक लगभग 10 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुके है और उम्मीद है कि इसी वर्ष कुल 24 हजार सरकारी नौकरियां हमारी सरकार देने जा रही है जो राज्य गठन के बाद से अब तक का सार्वकालिक रिकॉर्ड है। इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्रों और स्वरोजगार को लेकर अनेकों योजनाओं के माध्यम से भी रोजगार सृजन बड़े पैमाने पर हुआ है।

पीएम मोदी के जन्मदिन से विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में 2 अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाया जा रहा है। 19 से 24 सितंबर के मध्य स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए आयुष्मान भव कार्यक्रम को ग्राम स्तर पर चलाकर सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनना सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर जनसहभागिता से सुना जाएगा। जिसके बाद बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक सुनिश्चित है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को ओटीपी के माध्यम से बूथ सत्यापन का कार्य भी पूर्ण करना है। 25 सितंबर को पार्टी के मार्गदर्शक स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती को बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगी।

इसी क्रम में 26 से 1 अक्तूबर तक बस्ती संपर्क अभियान को सघनता से पूर्ण किया जाएगा। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+