Pushkar Dhami Cabinet decisions 15 महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर, कॉलेजों और मंदिर समिति में मिलेगा रोजगार, जानिए

उत्तराखंड में धामी सरकार के कैबिनेट की गुरूवार को अहम बैठक हुई। बैठक में 15 बिंदुओं पर सहमति बनी। धामी कैबिनेट ने 'वन टाईम सेटलमेंट स्कीम, 2023-24' योजना की शर्तों में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

Pushkar Dhami Cabinet decisions Approval 15 important decisions employment colleges temple committee, know

इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालयों में संविदा शिक्षकों की तैनाती, ग्रेटर दून विकास प्राधिकरण लि० को समाप्त किये जाने का निर्णय और राज्य विधान सभा के आगामी सत्र को आहूत करने के लिये मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

कैबिनेट निर्णय

  • 1-'वन टाईम सेटलमेंट स्कीम, 2023-24' योजना की शर्तों में संशोधन किये जाने का निर्णय।
  • 2- राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के अस्थाई व्यवस्था वर्तमान शिक्षण सत्र 2023-24 विभिन्न विषयों (कुल 11 विषय) मे रिक्त चल रहे कुल 25 संविदा शिक्षकों की तैनाती / नियुक्ति राज्य के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से किये जाने का निर्णय।
  • 3- ग्रेटर दून विकास प्राधिकरण लि० को समाप्त किये जाने का निर्णय।
  • 4- राज्य में प्रचलित नजूल नीति, 2021 के प्रभावी / लागू रहने की अवधि बढ़ाये जाने संबंधी निर्णय।
  • 5- कम्पनी अधिनियम 2013 की धारा 395 (b) के अनुपालन में उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० के वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के वार्षिक वित्तीय प्रतिवेदन को विधान सभा के पटल पर रखे जाने संबंधी अनुमोदन।
  • 6- उत्तराखण्ड आयुष विभाग आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा संवर्ग, समूह 'क' सेवा नियमावली, 2011 (यथा संशोधित) में अग्रेत्तर संशोधन किये जाने के सम्बन्ध में निर्णय।
  • 7- गौलापार (हल्द्वानी) में उच्च न्यायालय की स्थापना हेतु प्रस्तावित स्थल के आस-पास के क्षेत्र को फ्रीज जोन घोषित किये जाने के संबंध में निर्णय।
  • 8- सिविल कोर्ट परिसर खटीमा, ऊधमसिंहनगर में 135 X 210 वर्गफीट भूमि अधिवक्ता चैम्बर निर्माण हेतु बार एसोसिएशन खटीमा को 90 वर्ष के स्थान पर 30 वर्ष हेतु लीज पर दिये जाने का निर्णय।
  • 9- पेराई सत्र 2023-24 हेतु प्रदेश की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को बैंको से ऋण लिये जाने हेतु शासकीय प्रत्याभूति प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में निर्णय।
  • 10- श्री केदारनाथ धाम एराइवल प्लाजा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अति विशिष्ट प्रकार की ओम कलाकृति का स्ट्रक्चर Brass धातु का बनाया गया है। कार्य में एकरूपता बनाये रखने के दृष्टिगत उक्त ओम मूर्ति के पैडस्टल का निर्माण कार्य Infine Art Ventures, Vadodara, Gujrat से कराये जाने की अनुमति कैबिनेट द्वारा प्रदान की गई।
  • 11- श्री बद्रीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर समिति के विभिन्न सेवा संवर्गों के सीधी भर्ती के पदों पर संविलियन नियमावली, 2023 को प्रख्यापित किये जाने के सम्बन्ध में लिया गया निर्णय।
  • 12- राज्य बांध सुरक्षा संगठन, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार वार्षिक प्रतिवेदन 2022-23 को मा० विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
  • 13- उत्तराखण्ड राज्य के छावनी परिषद, क्षेत्रों से नागरिक क्षेत्रों को पृथक करते हुये निकटवर्ती नगर निकाय में सम्मिलित किये जाने अथवा पृथक नगर निकाय बनाये जाने के संबंध में निर्णय।
  • 14- हरिद्वार एवं ऋषिकेश गंगा कोरिडोर परियोजना को संचालित किये जाने तथा गठित एस०पी०वी० को निरस्त / स्थानांतरित किये जाने के संबंध में निर्णय।
  • 15- कैबिनेट बैठक में राज्य विधान सभा के आगामी सत्र को आहूत करने के लिये कैबिनेट द्वारा मा0 मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+