धामी मंत्रिमंडल ने आबकारी नीति पर लगाई मुहर, देहरादून में होगा बजट सत्र, जानिए कैबिनेट के फैसले
उत्तराखंड की धामी सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। कैबिनेट ने आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई है। 4000 करोड़ के लक्ष्य को 4400 करोड़ किया गया।

मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र देहरादून में ही आयोजित करने पर मुहर लग गई है। हालांकि तारीख के लिए सीएम धामी को अधिकृत किया गया है। ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैण में होगा। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में प्राइवेट सुरक्षा अभिकरण नियमावली पर मुहर लगाई गई।
कैबिनेट के फैसले-
- चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों के लिए व्यवस्था।
- गोल्डन कार्ड से अलग होने वालों को प्रतिपूर्ति मिलेगी।
- दृष्टि पत्र 2022 के तहत राज्य के मेधावी छात्र, जो टॉप 50 यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाएंगे, उन्हें 50 हजार मिलेंगे।
- एनआइआरएफ के टॉप 50 संस्थान में 100 छात्रों को एडमिशन।
- पंतनगर हवाई पट्टी के रनवे को 3000 मीटर तक विस्तारित किया गया था।
- एनएच की जमीन एयरपोर्ट में आएगी। 103 एकड़ भूमि दी जाएगी।
- भाषा संस्थान में 21 नए पद सृजित।
- सेतु के संगठनात्मक ढांचे में आंशिक संशोधन। पदों की योग्यता और भर्ती खुले बाजार से भी।
- चिकित्सा स्वास्थ्य एक्सरे टेक्नीशियन संवर्ग के ढांचे में संशोधन। पदोन्नति मिल सकेगी।
- आईटीआई में दाखिले लेने वालों को यूनिफॉर्म मिलेगी। शिक्षा विभाग की तरह खाते में पैसा जाएगा।
- अल्मोड़ा में योगदा आश्रम सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वाराहाट को तीन हेक्टेयर वन भूमि 30 साल की लीज पर।
- उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम यूएसीएस लाई गई। किसी भी शहर या दूसरे राज्य के शहर से हवाई कनेक्टिविटी आसान होगी।
- आठ राजकीय आयुष चिकिसालय में 82 पदों का सृजन












Click it and Unblock the Notifications