धामी कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों और संविदा , आउटसोर्स कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, 20 फैसलों पर मुहर
धामी कैबिनेट की शुक्रवार को बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
शुक्रवार को धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य दोलनकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की मांग पूरी कर दी है। राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उम्मीद लगाई जा रही है कि मानसून सत्र में इस पर विधेयक लाया जाएगा।

धामी कैबिनेट की शुक्रवार को बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी है। 5 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सप्लीमेंट्री बजट को लेकर कैबिनेट ने अहम फैसला लिया। करीब 11 हजार करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी तोहफा दिया है। अब संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को चाइल्ड केयर लीव की सुविधा दी जाएगी।
कैबिनेट बैठक में अहम निर्णय-
- बीस से अधिक प्रस्तावों पर लगी मुहर।
- विधानसभा सेशन में आएगा सप्लीमेंट्री बजट।
- करीब 11 हजार करोड़ का होगा बजट।
- आंदोलनकारी और उनके एक आश्रित को मिलेगा आरक्षण।
- सरकारी नौकरी में 10 फीसदी मिलेगा क्षैतिज आरक्षण।
- संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी मिला तोहफा।
- चाइल्ड केयर लीव की मिलेगी सुविधा।












Click it and Unblock the Notifications