सीएम धामी कल विधायक के रूप में लेंगे शपथ, बोले- एक ही संकल्प, एक ही सपना , सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखंड अपना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी सोमवार को विधायक के रूप में शपथ लेंगे।

देहरादून, 12 जून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी सोमवार को विधायक के रूप में शपथ लेंगे। कल इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि बाबा केदार नाथ और बद्रीनाथ सहित सभी देवी-देवताओं की अनुकंपा और जनता के आशीर्वाद से कल चंपावत की महान जनता के विधायक के रूप में शपथ लूंगा।

pushkar singh dhami

उन्होंने कहा कि मेरे शुभ चिंतकों और मित्रों ने इस दिवस को 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाने का निश्चय किया है। जिस विचार से मैं भी सहमत हूं। इस दिन मैं ईश्वर को साक्षी मान कर देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने 'विकल्प रहित संकल्प' पर अडिग रहने का फिर प्रण लूंगा।

जनता से साथ देने की अपील की

उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से अपील की कि आप भी मेरे साथ इस दिन शपथ लें कि इन संकल्पों को सिद्ध करने में सर्वथा मेरी सहायता करेंगे। मैं आप सभी से प्रार्थना करता हूं कि राज्य की विकास यात्रा में आप सभी मेरे सहभागी बनें और मैं यह विश्वाश दिलाता हूं कि हम सब मिल कर एक उज्ज्वल और उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने का स्वप्न निश्चित हीसाकार करेंगे।

एक ही संकल्प, एक ही सपना

सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखंड अपना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+