UKPSC: पटवारी पेपरलीक प्रकरण के बाद सुरक्षा और अन्य बिंदुओं को लेकर उठाए सख्त कदम, इस तरह बदलेगा सिस्टम

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने अब तक लगभग 33 विषय विशेषज्ञों को हटाया जा चुका है और अब तक देश भर से लगभग 266 नये विषय-विशेषज्ञों को पैनल में शामिल किया गया है।

Public Service Commission exam student haridwar patwari paper leak strict steps regarding security

पटवारी पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने सुरक्षा से लेकर तमाम ​बिंदुओं को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। इसके साथ ही आयोग ने नया सिस्टम तैयार किया है, जिससे भविष्य में किसी तरह की गुंजाइश न रह जाए। क्वेश्चन पेपर डबल लॉकर में रखने से लेकर हर आने जाने वाले पर बारीकी से नजर रखी जाएगी, साथ ही किसी भी तरह की डिवाइस पर भी प्रतिबंध रहेगा। आयोग द्वारा अब तक लगभग 33 विषय विशेषज्ञों को हटाया जा चुका है और अनुभवी एवं प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा विशेषज्ञों के लिए ई-पोर्टल लॉच किया गया है, जिसके द्वारा अब तक देश भर से लगभग 266 नये विषय-विशेषज्ञों को पैनल में शामिल किया गया है।

गोपनीय, अतिगोपनीय अनुभागों पर खास फोकस

राज्य लोक सेवा आयोग अपने गोपनीय, अतिगोपनीय अनुभागों पर खास फोकस करने जा रहा है। इसके लिए केवल अधिकृत कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। जिनको दो बार की सुरक्षा और जांच से गुजरना होगा। आयोग ने तय किया है कि गाोपनीय, अति गोपनीय अनुभागों में विषय विशेषज्ञों को ही केवल इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। उन्हें ई-लाइब्रेरी व वांछित पुस्तकें भी यहीं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनके जाने के बाद इन अनुभागों का इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा।आयोग की और से स्पष्ट किया गया है आयोग द्वारा रिक्तियों का विज्ञापन शासन से प्राप्त रिक्तियों के आधार पर किया जाता है। यदि सम्बन्धित विभाग द्वारा नए पदों को जोड़े जाने के सम्बन्ध में आयोग को ससमय अनुरोध किया जाता है, तो आयोग द्वारा उस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

Recommended Video

    Joshimath Sinking | जोशीमठ के आंदोलनकारियों को BJP अध्यक्ष ने क्यों कहा माओवादी? | वनइंडिया हिंदी

    नया परीक्षा कलेण्डर हाल ही में जारी

    आयोग द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि जिन परीक्षाओं के प्राप्तांक अगले चरण की परीक्षा में नहीं जोड़े जाते हैं, उनके प्राप्तांक / कट ऑफ मार्क्स परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित कर दिये जाते हैं। लेकिन जिन परीक्षाओं के प्राप्तांक अगले चरण की परीक्षा के साथ जोडकर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाता है, जैसे लोअर पी.सी.एस. अपर पी.सी.एस आदि में मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर अंतिम चयन परिणाम तैयार किया जाता है। ऐसे समस्त परीक्षाओं में गोपनीयता एवं शुचिता सुनिश्चित किये जाने हेतु मुख्य परीक्षा के प्राप्तांक / कट ऑफ मार्क्स अगले चरण की परीक्षा यानि साक्षात्कार से पूर्व जारी नहीं किये जाते हैं। उक्त व्यवस्था उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में ही नहीं बल्कि संघ लोक सेवा आयोग सहित अन्य सभी आयोगों में भी प्रचलित है। सभी परीक्षाओं को प्रश्न- पत्रों का निर्माण आयोग द्वारा आमन्त्रित विषय विशेषज्ञों के द्वारा ही गोपनीय ढंग से किया जाता है। अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया जाता है कि समस्त परीक्षाएँ निर्धारित समयानुसार ही सम्पादित की जाएंगी। इसलिए वह किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं / अफवाहों पर ध्यान न देते हुए पूरे मनोयोग से आगामी परीक्षाओं की तैयारी करें। आगामी तीन महीनों (फरवरी से अप्रैल-2023) में 09 परीक्षाएं यथा सहायक कुल सचिव, पटवारी / लेखपाल परीक्षा, पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा, कनिष्ठ सहायक परीक्षा, वन आरक्षी परीक्षा, आर०आई०टेक्निकल प्रा० परीक्षा, सहायक लेखाकार परीक्षा, उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल जज प्रा० परीक्षा आदि आयोजित की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+