कौन हैं पुष्कर सिंह धामी, जो बनने जा रहे उत्तराखंड के सबसे यंग सीएम ?

देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड राज्य का गठन हुए 20 साल हो चुके हैं। अपनी 20 साल की उम्र में ये राज्य 10 मुख्यमंत्री देख चुका है और अब एक बार फिर नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी की तैयारी हो रही है। ये मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी जिन्हें शनिवार को ही बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। धामी शनिवार शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। धामी तीरथ सिंह रावत की जगह लेंगे जिन्होंने पदभार ग्रहण करने के चार महीने के अंदर ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Recommended Video

    Pushkar Singh Dhami होंगे Uttarakhand के नए Chief Minister, रविवार को लेंगे शपथ | वनइंडिया हिंदी
    उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री

    उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री

    पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। 46 साल के धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा सीट से लगातार दो बार से विधायक धामी का नाम मुख्यमंत्री की रेस में था। भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी ने भाजपा की युवा इकाई से राजनीति की शुरुआत की थी और 2002 से 2008 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

    युवकों के बीच मजबूत पकड़

    युवकों के बीच मजबूत पकड़

    युवा मोर्चा का नेतृत्व संभालने के बाद उन्होंने प्रदेश भर में घूम-घूमकर यात्राएं की थीं और बेरोजगार युवाओं को एक साथ जोड़कर बड़ी रैलियां कर युवा नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में ही चुनाव होने हैं ऐसे में युवाओं में उनकी पकड़ को देखते हुए बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है।

    सैनिक परिवार में हुआ जन्म

    सैनिक परिवार में हुआ जन्म

    पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट तहसील के एक गांव में टुण्डी में धामी का जन्म एक सैनिक परिवार में हुआ था। उन्होंने सरकारी स्कूल में ही अपनी शिक्षा पूरी की। पढ़ाई के दौरान की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सम्पर्क में आए और 1990 से लेकर 1999 तक परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

    इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े और 2002 से 2008 तक प्रदेश में युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर एकजुट किया। इस दौरान उनकी बड़ी सफलता तत्कालीन सरकार से राज्य के उद्योगों में युवाओं के लिए 70 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करवाना रही।

    2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें खटीमा सीट से उम्मीदवार बनाया जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। 2017 में एक बार फिर वे खटीमा सीट से विधायक बने और प्रदेश के मुखिया के रूप में बागडोर संभालने जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+