भाजपा में शुरू होने जा रही संगठन चुनाव की प्रक्रिया,जानिए कब तक मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष

केदारनाथ उपचुनाव निपटने के बाद अब भाजपा की सांगठनिक चुनावों को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि फरवरी तक भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इससे पहले 27 नवम्बर को प्रदेश कार्यशाला का आयोजन हो रहा है।

जिसके बाद मंडल और जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। भाजपा संगठन महापर्व की राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने राज्य के 70 फीसदी बूथों पर इकाई गठन की जानकारी दी है।

process of organization elections going start in BJP know when will new state president be found

दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को इस संबंध में अवगत कराया गया है। इसके बाद 27 नवम्बर को देहरादून में प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठन चुनाव के अगले चरण में मंडल और जिला इकाई गठन कार्ययोजना को साझा किया जाएगा। जिसके बाद, जिला एवं मंडल स्तर पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठन चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर बताया कि पहले चरण में अब तक प्रदेश के 70 फीसदी से अधिक बूथों पर 12 सदस्यीय समिति का गठन किया जा चुका है। जिस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सूचित किया गया है । लिहाजा पार्टी संविधान के अनुसार 50 फीसदी से अधिक बूथ इकाईयों के बनने के बाद अब मंडल अध्यक्ष का चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

इसी तरह जैसे ही मंडल अध्यक्षों चयन की संख्या 50 फीसदी से अधिक होगी तो सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष और फिर इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा। पार्टी का प्रयास होगा कि पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मिति से हो, चुनाव कराने की स्थिति में पार्टी की तरफ से नामांकन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। पार्टी नेतृत्व के स्पष्ट निर्देश है कि जिम्मेदार पदों पर नियुक्ति को लेकर समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के उचित प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जाए।इस पूरी प्रकिया में दो माह से ज्यादा समय लग सकता है। इस बीच निकाय चुनाव भी होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+