PM Modi visit Pithoragarh 8 अक्टूबर से पर्यटकों को यहां जाने पर रहेगी रोक, जानिए वजह
PM Modi visit Pithoragarh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 व 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में शासन से प्रशासन स्तर तक तैयारियां तेज हो गई है। हालांकि पीएम का अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रशासन ने 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक उच्च हिमालयी में जाने वाले पर्यटकों पर फिलहाल रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस क्षेत्र में ओम पर्वत और छोटा कैलाश सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। जहां पर्यटकों को इनर लाइन परमिट जारी किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए सड़क मार्ग को भी चमकाया जा रहा है। जिन जिन जगहों पर पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है, वहां तैयारियां जारी हैं। नारायण आश्रम से लेकर ज्योलिंगकोंग गुंजी तक तैयारियां चल रही हैं। इस बीच तहसील प्रशासन ने आठ अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक उच्च हिमालय में जाने वाले पर्यटकों को इनर लाइन परमिट जारी नहीं करने का भी निर्णय लिया जा रहा है।
उधर शासन और प्रशासन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि रहा है कि पीएम मोदी सबसे पहले नारायण आश्रम आ सकते हैं। जहां से वे ज्योलिंगकोंग जा सकते हैं। यहां पीएम मंदिर के दर्शन करने के साथ ही कैलाश के व्यू प्वाइंट जाएंगे।
इन सभी जगहों पर हैलीपैड की सुविधा है। लेकिन फिर भी विपरीत परिस्थितियों के लिए सड़क मार्ग को चमकाया जा रहा है। बॉर्डर एरिया की सड़कें चकाचक की जा रही हैं। पीएम नैनी सैनी हवाई पट्टी पर भी उतरेंगे। यहां से सभास्थल पर पहुंचेंगे। इन सभी एरियाज को दुरस्त किया जा रहा है। इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसे माना जा रहा है कि लोकसभा का शंखनाथ होगा।
इस बीच पीएम मोदी गुंजी गांव के लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। जो कि सीमांत गांव है। गुंजी गांव की भी विशेष पहचान है। जो कि केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का एक हिस्सा है। इसके जरिए पीएम इस योजना का भी फीडबैक लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications