राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय देहरादून दौरा, जन्मदिन, योग दिवस समेत जानिए क्या रहेगा खास कार्यक्रम
President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गई हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल गुरमीत सिंह, सीएम धामी समेत कई गणमान्य हस्तियों ने स्वागत किया।राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में ही रूकेंगी और उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी।
20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपना जन्मदिन भी देहरादून में ही मनाएंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का तीन दिवसीय देहरादून दौरा खास रहने वाला है। इस दौरान राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खुलने का शुभारंभ करेंगी। साथ ही आधुनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति अपना जन्म दिन भी देहरादून में खास तरह से मनाएंगी। इसके साथ ही योग दिवस पर 21 जून को योग करने के साथ ही जनता से भी मिलेंगी।
19 जून 2025
- राष्ट्रपति निकेतन (राष्ट्रपति आवास) में राष्ट्रपति, राष्ट्रपति निकेतन में एम्फीथिएटर का उद्घाटन, स्टाफ क्वार्टर, अस्तबल, बैरकों का शिलान्यास करेंगी।
- राष्ट्रपति निकेतन में ही रात्रि विश्राम।
20 जून 2025
- राष्ट्रपति निकेतन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा. साथ ही आगंतुक सुविधा केंद्र, राष्ट्रपति निकेतन में कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान का उद्घाटन करेंगी।
- NIEPVD (राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान) में स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
- कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम वीआईपी मौजूद रहेंगे।
- राष्ट्रपति तपोवन पार्क को जनता को समर्पित करेंगी। राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर जाएंगी। राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास करेंगी।
- राजभवन, नैनीताल के 125 साल पूरे होने पर डाक टिकट का विमोचन करेंगी। राजभवन, नैनीताल पर बनी कॉफी टेबल बुक का प्रजेंटेशन लेंगी
- राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी।
21 जून 2025
- सुबह राष्ट्रपति, अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
- कार्यक्रम के बाददिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications