President Draupadi Murmu: बद्रीनाथ धाम पहुंचकर किए बदरी विशाल के दर्शन, सीएम धामी ने दिए ये खास तोहफे

President Draupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं। धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं।

President Draupadi Murmu reaching Badrinath Dham CM pushkar Dhami gave these special gifts

मंगलवार को सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। आज वह बदरीनाथ धाम पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति ने बदरीविशाल के दर्शन किये। वेदपाठ विशेष पूजा संपन्न की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बदरी विशाल के दरबार में राष्ट्रपति ने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10:20 बजे बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंची। हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

यहां से राष्ट्रपति काफिले के साथ मंदिर पहुंची और मंदिर में बद्री विशाल की वेद पाठ एवं विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न की।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, एवं अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को बद्री विशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया। सीएम धामी ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। मंदिर से निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर बद्रीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मंदिर में पूजा दर्शन के बाद राष्ट्रपति बद्रीनाथ से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया।

इसके बाद राष्ट्रपति गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। शाम को देहरादून लौटेंगी। कल राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+