राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन, जानिए कब और कहां होगा इस बार खास आयोजन, ये है तैयारी

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। 19 जून से 21 जून तक राष्ट्रपति के देहरादून में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। खास बात ये है कि इस दौरान राष्ट्रपति का जन्मदिन भी है। 20 जून को राष्ट्रपति का जन्म दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून तक देहरादून में ही रहेंगी। इस दौरान उनके विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।जिसमें राष्ट्रपति आशियाना को आम जन के लिए खोलना और पार्क की आधारशिला रखना शामिल है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

President Draupadi Murmu 67th birthday know when where special event preparation dehradun

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 19 जून शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचेंगी और द प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड स्ट्रेट स्थित राष्ट्रपति आशियाना में ही रुकेंगी। 20 जून को राष्ट्रपति आशियाना परिसर में ही उत्तराखंड वन विभाग द्वारा तैयार किए गए पार्क का शुभारंभ करेंगी।

साथ ही सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) द्वारा बनाए जा रहे पार्क का शिलान्यास करेंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के पुलिस लाइन में योग के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत कर सकती हैं। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर 2022 को पहली बार आशियाना में रूकीं थी।

देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क बनाया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति ​आशियाना को आम जन के लिए खोला जाएगा। भवन के अलावा, परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर अन्य काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा।

यह पार्क एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में काम करेगा, जिसमें विश्व स्तरीय सुविधाएँ, नवीन डिज़ाइन, टिकाऊ विशेषताएँ होंगी और यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।

देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित इस विशाल हरित क्षेत्र में अनेक आकर्षण युक्त सुविधाएं शामिल होंगी, जिसमें बहु-गतिविधि क्षेत्र, साइकिलिंग ट्रैक, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, बच्चों के खेल क्षेत्र, पिकनिक लॉन, पैदल और जॉगिंग ट्रैक, वन प्रकृति पथ, जल सुविधाओं के साथ और कई अन्य आकर्षण भी यहां देखने को मिलेंगे।

राष्ट्र​पति आशियाना को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित करने की योजना है। जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। पहली बार ऐसा होगा कि राष्ट्रपति आशियाना आम जन के लिए खुला रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+