सरकारी नौकरी की कर रहे तैयारी, तो हो जाएं तैयार, UKSSSC में समूह 'ग ' की भर्ती, कब से और कहां करें आवेदन
Recruitment for Group C posts in Uttarakhand: सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 63 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए पांच अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
भर्ती के लिए पांच अप्रैल से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में पांच से सात मई के बीच संशोधन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा छह जुलाई को प्रस्तावित की गई है। अनारक्षित व ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क होगा।

आयोग के अनुसार शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार के 35, सहकारिता में आठ, कारागार प्रशासन में छह, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में तीन, भूतत्व खनिकर्म निदेशालय में एक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में एक, आयुर्वेदिक विभाग में एक, पिटकुल में दो, कार्यालय सहायक तृतीय लेखा के चार, सूचना आयोग में रिकॉर्ड कीपर कम स्टोर कीपर के एक, प्राविधिक शिक्षा परिषद में कैशियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीख-
- प्रारंभिक तिथि- 5 अप्रैल 2025
- अंतिम तिथि - 29 अप्रैल 2025
- संशोधन तिथि -5 मई से 7 मई 2025
- लिखित परीक्षा- 6 जुलाई 2025
किस विभाग में कितने पद-
- शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार -35 पद,
- सहकारिता विभाग में सहायक लेखाकार -8 पद,
- कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में सहायक लेखाकार - 6 पद,
- नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक लेखाकार -3 पद,
- पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन आफ उत्तराखंड में सहायक लेखाकार -2 पद,
- कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा )- 4 पद,
- उत्तराखंड सूचना आयोग मे रिकॉर्ड कीपर - 1 पद,
- भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में सहायक लेखाकार - 1 पद,
- प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की में कैशियर डाटा एंट्री ऑपरेटर- 1 पद,
- प्राविधिक शिक्षा विभाग में सहायक लेखाकार- 1 पद,
- आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में सहायक लेखाकार- 1 पद
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in












Click it and Unblock the Notifications