लोकप्रिय गढ़वाली अभिनेत्री रीना रावत की हार्ट अटैक से हुई मौत, 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
देहरादून। भग्यान बेटी...,मायाजाल आदि गढ़वाली फिल्मों और 'पुष्पा छोरी पौड़ीखाल...' गीत से अभिनय की शुरुआत करने वाली लोकप्रिय गढ़वाली अभिनेत्री रीना रावत ने 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रीना रावत की मौत गुरुवार देर शाम को हार्टअटैक की वजह से हुई। बताया जा रही है कि रीना रावत पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रीना रावत की मौत से रंगमंच के कलाकारों और उनके चहेतों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

रीना रावत मूल रूप से तिमली गांव खालस्यू पट्टी, पौड़ी की निवासी है। रीना परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। कुछ साल पहले रीना रावत की शादी दिल्ली में हुई थी और उनका एक 14 साल का बेटा भी है। फिल्म फ्योंली ज्वान ह्वैगे के डायरेक्टर महेश प्रकाश ने बताया कि रीना की बहन से फोन पर बातचीत के दौरान पता चला कि वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाली हैं, लेकिन फिर यह दुखद घटना मिली। वहीं, फिल्म अभिनेता पन्नू गुसार्ईं ने रीना रावत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कई फिल्म और गीतों में रीना के साथ काम किया।
1996 से स्टेज कार्यक्रम के जरिये कॅरियर की शुरुआत करने वाली रीना ने वर्ष 2010 तक 15 फिल्म और 60 से ज्यादा एलबम में काम किया था। उनके निधन की खबर उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। बताया कि वर्ष 2000 के दौर में रीना अपने गाने और फिल्मों में बेहतर अभिनय के कारण काफी चर्चित हो गई थी। वहीं, रीना के निधन पर उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, गंभीर जयाड़ा, बृजेश भट्ट, अमरदेव गोदियाल, महितोष मैठाणी,कांता प्रसाद, चंद्रवीर गायत्री, पन्नू गुसाईं, गीता उनियाल, मोहनी पटनी ध्यानी, जसपाल पवांर ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की भी मांग की।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications