आम की दावत पर सियासत,त्रिवेंद्र रावत की दावत में हरीश रावत पहुंचे तो क्यों खड़ा हुआ बखेड़ा
उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों आम दावत की चर्चा जोरों पर है। पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम की दावत दी।
जिसमें पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत भी शामिल हुए। जो कि त्रिवेंद्र रावत के पड़ोसी भी हैं। हरीश रावत जिस अंदाज में आम दावत में शामिल हुए, कांग्रेसियों में ही चर्चा का विषय बन गए।

इससे पहले हरीश रावत भी कई बार आम पार्टी दे चुके हैं, जिनमें भाजपा नेता पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भी कई बार दावत लेने पहुंचे। दोनों रावत के बीच इस तरह की सियासी तस्वीर कई बार सामने आ चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले भी होली पर पूर्व सीएम हरीश रावत अचानक त्रिवेंद्र रावत के घर बधाई देने और रंग लगाने पहुंच गए थे।
उस दौरान भी दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हुई। अब दोनों की आम की दावत उड़ाते हुए तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद कांग्रेस के अंदर ही इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में त्रिवेंद्र रावत के सामने हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत चुनावी मैदान में थे। जिसमें पूरे चुनाव की बागडोर हरीश रावत ने ही संभाली। ऐसे में दोनों एक दूसरे के सामने धुर विरोधी की तरह चुनाव लड़े। अब त्रिवेंद्र रावत की आम दावत में हरीश रावत पहुंचे भी और त्रिवेंद्र रावत को आम का स्वाद अपने हाथों से चखाया।
इस दौरान त्रिवेंद्र रावत के समर्थकों को भी हरीश रावत आम खिलाते हुए नजर आए। आम दावत में दोस्तों की तरह मिले तो कांग्रेस के अंदर ही सियासत शुरू हो गई। कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और हरीश रावत के करीबी रहे कांग्रेस नेता रणजीत रावत ने हरीश रावत की इस आम दावत को लेकर सवाल खड़े किए हैं। जिसके बाद हरीश रावत ने कांग्रेसियों के सवाल उठाने पर पलटवार किया। हरीश रावत का कहना है कि आम मैंने खाया और राजनीतिक मुंह पके के बीमार कुछ लोग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications