Watch Video: जान की बाजी लगाकर गंगा में कूदा पुलिसवाला, मौत के जबड़े से बचा लाया शख्स की जान
वायरल वीडियो पुलिस के एक जवान का है, जिसने नदी में डूब रहे एक शख्स की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में डुबकी लगा दी। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Police constable saved man: इस दुनिया में अगर दूसरों को परेशानी में डालने वाले लोग हैं, तो ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो अपनी जान जोखिम में डालकर हर वक्त दूसरे की मदद को तैयार रहते हैं।
ऐसा ही कुछ हाल ही में एक वायरल वीडियो में दिखा, जिसमें एक शख्स जब नदी के बहाव के साथ बह रहा था तो कांस्टेबल की नजर उस पर पड़ी। कांस्टेबल ने शख्स को बचाने के लिए कुछ नहीं देखा और नदी में छलांग लगा दी।
(वीडियो-नीचे)
Recommended Video
पूरा मामला टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग जिले का है, जहां एक शख्स नदी के तेज बहाव के साथ बहता जा रहा था। इस दौरान जब कांस्टेबल पीयूष चौहान की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने ना आव देखा और ना ताव, बस नदी में कूदकर शख्स की जान बचा ली।
शख्स को नदी से निकाल पाना इतना भी आसान नहीं था। कांस्टेबल को उसे किनारे लाने में बहुत कठिनाई हुई। लेकिन तमाम परेशानियों के बावजूद उन्होंने शख्स को किनारे ला दिया। इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया। अब शख्स पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।
ये पूरा वाकया ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार ने शेयर किया है। अधिकारी ने कैप्शन में लिखा कि हमारे बहादुर जवान। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस काम के लिए अब जवान को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि बहुत शाबाशी पीयूष।
वीडियो...
वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। कई लोग इसपर कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोग कमेंट सेक्शन में जवान को सलाम कर रहे हैं। वहीं एक ने कहा कि आपके शौर्य को सलाम। एक ने कहा कि पुलिस के बहादुर जवानों से ऐसे ही शानदार कार्यों की अपेक्षा की जाती है। वहीं एक अन्य यूजर ने वीरतापूर्ण कार्य और संवेदनशीलता के लिए जवान का आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications