PM Modi : रुद्रपुर में बोले पीएम मोदी-'दूसरों की तरह मौज करने नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ'

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी दूसरों की तरह मौज करने नहीं आया है। मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड के पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जिताने का आह्रवान किया है।

PM narendra Modi lok sabha election 2024 railly in Rudrapur said Born to work hard not to have fun like others

पीएम मोदी ने रुद्रपुर में कुमांउनी बोली में अपने संबोधन की शुरूआत की और लोगों से उनका हाल चाल जाना। पीएम मोदी ने कहा कि ये उनकी देवभूमि में पहली चुनावी सभा है। उन्होंने कहा कि लग नहीं रहा है कि ये प्रचार सभा है। ऐसा लग रहा है मानों विजय सभा हो रही है।

मोदी ने कहा कि आज भीड़ देखकर ये अंदाजा हो गया कि हमारा पंडाल छोटा पड गया जिस वजह से कई लोगों को धूप में तपना पड़ रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि जो लोग धूप में तप रहे हैं, उनकी तपस्या बेकार नहीं जाएगी। उनको विकास कर लौटाउंगा।

पीएम मोदी ने फिर से आज अपने संबोधन में उन पंक्तियों को दोहराया कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। आपके प्यार के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। कहा कि यह चुनावी सभा भी ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है।

कहा कि यह देवभूमि और मिनी इंडिया का ही आशीर्वाद है कि वह उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का जो प्रेम जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पिछले दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+