PM मोदी की उत्तरकाशी के मुखबा में आज शीतकाल यात्रा, पूजा अर्चना के बाद हर्षिल में है खास आयोजन,ये है कार्यक्रम
PM Modi uttarakhand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरकाशी के मुखबा गांव में शीतकाल यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी हिमालय के व्यू प्वाइंट पर भी समय बिताएंगे। बाद में पीएम हर्षिल पहुंचकर विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
जहां बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद हर्षिल में कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। करीब साढ़े 11 बजे पीएम वापस दिल्ली लौट जाएंगे। पीएम मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी जनपद के दौरे पर रहेंगे, जहां वे पहले मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में दर्शन व पूजा करेंगे।

पीएम मोदी सुबह 9 से साढ़े 9 बजे के बीच मां गंगा के शीतकाल प्रवास मुखबा गांव में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। फिर साढ़े 10 बजे हर्षिल में सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। यह दौरा उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय के दर्शन करेंगे।
इसके बाद हर्षिल पहुंचकर विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जहां बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद हर्षिल में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। पीएम के दौरे से शीतकालीन यात्रा को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री के दौरे से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे उत्तराखंड में स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय और सीमावर्ती गांवों के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। बर्फीले पर्यटन स्थलों, साहसिक खेलों और धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पीएम के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गई है। पीएम मोदी छह मार्च को मुखबा में पारंपरिक परिधान चपकन पहनकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में तीर्थ पुरोहित इसी परिधान में पूजा करते हैं।
पीएम मोदी के शीतकाल यात्रा को लेकर स्थानीय लोग खासे उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की यात्रा के बाद पर्यटकों का शीतकाल यात्रा की तरफ भी रूझान बढ़ेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को शीतकाल यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया था। जिसके बाद पहले 27 फरवरी को पीएम मोदी ने मुखबा गांव आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से आज पीएम मोदी शीतकाल यात्रा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications