PM MODI का उत्तराखंड दौरा, व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची टीमें, शीतकाल यात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम मोदी राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के देहरादून दौरे को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बीच एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) की एडवांस टीम देहरादून के कार्यक्रम स्थल का दौरा कर चुके हैं।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 28 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचेंगे। करीब 2 घंटे तक अधिकारियों की बैठक लेंगे। शाम 6 बजे पीएम मोदी महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे।

PM Modi visit to Uttarakhand teams arrived take stock arrangements big update regarding winter trip

इस बीच 24 जनवरी को एसपीजी की एडवांस टीम देहरादून स्थित महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंची, जहां उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं को परखा। प्रधानमंत्री कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही एसपीजी की एडवांस टीम ने परिसर में एंट्री गेट की सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी देखा साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर जहां पर ओपनिंग सेरेमनी होनी है, उसकी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का उत्तरकाशी का दौरा अब स्थगित किया जा रहा है। मोदी फरवरी माह में फिर से उत्तरकाशी पहुंचकर शीतकाल यात्रा का जायजा लेंगे। अब तक पीएम मोदी के उत्तरकाशी के मुखबा गांव जाने का कार्यक्रम तय माना जा रहा था। स्थानीय लोगों से इसका फीडबैक भी लिया जा चुका है। मंदिर समिति ने भी अपने स्तर से तैयारियां कर ली थी। यहां मां गंगा का शीतकाल प्रवास है।

धामी सरकार इसके जरिए शीतकाल यात्रा का संदेश देने की कोशिश करना चाहती है। लेकिन फिलहाल इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में अब पीएम मोदी विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही राष्ट्रीय खेल का शुभारंभ करेंगे। मोदी इस दौरान केदारनाथ व बदरीनाथ पुर्ननिर्माण के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रीय खेलों के रंगारंग कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+