पीएम मोदी की 5 वर्चुअल जन चौपाल की हरिद्वार से शुरूआत, आरोप—कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण का जहर घोलने की कोशिश

भाजपा ने मोदी फेक्टर को चुनावी मैदान में उतारा

देहरादून, 7 फरवरी। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान है। उससे पहले भाजपा ने अब आखिरी सप्ताह में अपने सीनियर नेताओं को मैदान में उतारकर पूरी ताकत झौंक दी है। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 दिन में 5 वर्चुअल रैली आयोजित कर संवाद शुरू कर दिया है। जिसमे एक-एक लोकसभा सीट को फोकस किया गया है। सोमवार को हरिद्वार से वर्चुअल रैली का आयोजन शुरू हो गया है। अब 8 फरवरी को नैनीताल, 9 फरवरी को टिहरी, 10 फरवरी को अल्मोड़ा और 11 फरवरी को पौड़ी संसदीय सीटों पर जनता से संवाद करेंगे। मोदी की वर्चुअल रैली को भाजपा ने जन चौपाल कार्यक्रम नाम दिया है। भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मोदी की भौतिक चुनावी रैली कराने की भी तैयारी कर रही है।

 PM Modis 5 virtual Jan Chaupals start from Haridwar, alleging Congress is trying to dissolve the poison of appeasement

हरिद्वार संसदीय क्षेत्र को किया संबोधित
लंबे समय से वर्चुअल रैली का इंतजार कर रही भाजपा को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से संजीवनी मिल गई है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए वर्चुअल रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों में उत्तराखंड के विकास के लिए जगह नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तराखंड के संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास के साथ पाप किया है। देश की सुरक्षा के साथ पाप किया है। उत्तराखंड इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देकर राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्र के विकास और उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा एक ओर भाजपा है जिसने सरकार में आने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य बनाया। दूसरी ओर वे लोग हैं जिन्होंने उत्तराखंड के निर्माण को रोकने के लिए हर संभव षड्यंत्र किया। जितने हो सकते थे रोड़े अटकाए। कांग्रेस उत्तराखंड को पीछे धकलने के लिए देश की सुरक्षा तक को ताक पर रखने में संकोच नहीं किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग पवित्र देवभूमि में तुष्टीकरण का जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता यूनिवर्सिटी के नाम पर जो तुष्टिकरण यहां कर रहे हैं, वो उत्तराखंड के लोगों की आंख खोलने के लिए काफी है।

भाजपा को मोदी फेक्टर पर भरोसा

भाजपा ने अंतिम सप्ताह में अपने चुनावी फेक्टर मोदी फेक्टर को चुनावी मैदान में उतार दिया है। 2017 में मोदी फेक्टर के भरोसे ही भाजपा ने प्रचंड बहुमत से 57 सीटें जीती। इस बार भाजपा को इतिहास कायम रखने के लिए मोदी के चेहरे पर ही भरोसा है। ​जिस वजह से भाजपा ने अंतिम समय में अपना बड़ा चेहरा मैदान में उतार दिया है। मोदी की पांचों लोकसभा सीट पर वर्चुअल रैली रखी गई है। जिससे सभी 70 सीटों को छूने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले मोदी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में विजय संकल्प रैली का आयोजन कर भौतिक शुरूआत की थी। लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद से मोदी की भौतिक रैली आयोजित नहीं हुई, अब भाजपा ने चुनाव से ठीक पहले मोदी के जरिए फिर से अपना बड़ा दांव खेल दिया है। जिसके जरिए भाजपा वोटबैंक साधने में लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+