PM MODI तीन राज्यों में जीत के बाद देवभूमि पहुंचने पर रोड शो, महिलाओं ने की पुष्पवर्षा, छोलिया नृत्य से स्वागत

PM Modi मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में मिली शानदार जीत के लिए पीएम मोदी के देहरादून पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके लिए मोदी पर महिलाओं ने पुष्पवर्षा की। जिसकी तैयारियां भाजपा संगठन की ओर से पहले से ही तैयारियां की गई थी।

PM Modi road show on reaching Devbhoomi after victory in three states, women showered flowers, welcomed with Chholiya dance

तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के बाद पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके लिए जहां से पीएम मोदी का काफिला गुजरा वहां पर महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मोदी का जोरदार स्वागत किया।

भाजपा का दावा है कि करीब 1500 महिलाओं ने मोदी के स्वागत में पुष्पवर्षा की। इसके अलावा रास्ते भर में मोदी के स्वागत में कुमांउ का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य करते कलाकार भी नजर आए। जिसको देखकर मोदी ने हाथ उठाकर अभिवादन किया। मोदी ने पूरे रास्ते में हुए भव्य स्वागत के लिए सभी का तहे दिल से हाथ जोड़कर शुक्रिया किया।

पीएम मोदी उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर समिट में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे। मोदी का हेलीकॉप्टर साढ़े 10 बजे के आसपास आईएमए में उतरा। जहां से पीएम मोदी कार से कार्यक्रम स्थल एफआरआई पहुंचे। जो कि करीब दो किमी का रास्ता कार से सफर तय किया गया।

इस बीच कार्यकर्ता और हजार से भी ज्यादा संख्या में लोगों ने पीएम मोदी का सड़क किनारे मानव श्रृखंला बनाकर स्वागत किया। इस दौरान मोदी भी भव्य स्वागत को देखकर गदगद नजर आए और गाड़ी से ही सबका अभिवादन किया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम का शॉल उढ़ाकर पहाड़ी उत्पाद का समूण भेंंट किए।

विधानसभा चुनावों में एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए पीएम मोदी के चेहरे को भी बड़ा फेक्टर माना जा रहा है। अब लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदी को फिर से जीताकर जीत का हैट्रिक तोहफा देना चाहती है। इसके लिए भाजपा संगठन लगातार नए प्रयास कर रही है। साथ ही मोदी को भव्य स्वागत किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+