पिथौरागढ़ पहुंचे पीएम मोदी, पहले जोलिंगकोंग में पार्वती कुंड में पूजा और दर्शन, फिर गुंजी गांव होंगे रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। सबसे पहले पीएम मोदी जोलिंगकोंग पहुंचे और यहां पार्वती कुंड में पूजा और दर्शन का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री इस स्थान पर पवित्र आदि-कैलाश से आशीर्वाद भी लेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड आने से पहले एक्स पर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड के जन- जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा। यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा। अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है।
#WATCH उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथोरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/U6W551r8Kk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2023
प्रधानमंत्री सुबह करीब 9:30 बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे। वहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी में भी जाएंगे। वे सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
Recommended Video
इसके बाद पीएम मोदी अल्मोड़ा जिले के जोगेश्वर पहुंचेंगे। वहां वे जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। वहां वे लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे जनता को भी संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications