Exclusive: गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का क्या है दावा,कांग्रेस से कितनी टक्कर,कह दी बड़ी बात
Exclusive news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऋषिकेश की रैली के जरिए गढ़वाल मंडल की तीनों सीटें हरिद्वार, गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल को साधने की कोशिश की है। गढ़वाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी जीत को लेकर कितने आश्वस्त हैं और पीएम मोदी के उत्तराखंड के कनेक्शन को लेकर वन इंडिया से खास बातचीत की है।

भाजपा ने गढ़वाल सीट से राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है। अनिल बलूनी के सामने कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को मैदान में उतारा है। अनिल बलूनी भी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं और गढ़वाल सीट पर किसी भी प्रकार की टक्कर से इनकार कर रहे हैं।
Recommended Video
भाजपा ने भी गढ़वाल सीट पर बलूनी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने सारे स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने की प्लानिंग की। इन सभी मुद्दों पर अनिल बलूनी ने वन इंडिया से बेबाकी से अपनी राय रखी है।
पांचों लोकसभा सीटों में गढ़वाल सीट पर ही विपक्षी कांग्रेस समेत कई लोगों को सीधी टक्कर होने का अनुमान है। हालांकि अनिल बलूनी इसे पूरे तरह से नकारते हुए नजर आए। अनिल बलूनी का दावा है कि गढ़वाल सीट पर जमीन में कहीं कोई टक्कर नहीं है।
अनिल बलूनी ने कहा कि ये चुनाव जनता ने अपने हाथों में ले लिया है। बलूनी ने कहा है कि 4 जून को पता चल जाएगा कि कहां कौन सी टक्कर रही। अनिल बलूनी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। पीएम मोदी की ऋषिकेश में हुई चुनावी रैली को लेकर अनिल बलूनी ने कहा कि मोदी जी का उत्तराखंड की जनता से खास कनेक्शन हैं। ये कनेक्शन आध्यात्मिक जुड़ाव है।
अनिल बलूनी के प्रचार के लिए भाजपा के कई स्टार प्रचारक गढ़वाल सीट पर प्रचार के लिए आने वाले हैं। इस को लेकर बलनूी का कहना है कि भाजपा के पास सारे स्टार हैं। कई स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस को भी अपने स्टार प्रचारकों का मैदान में उतारना चाहिए। राहुल, प्रियंका, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस को सबको प्रचार के लिए लाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications