11 अप्रैल को ऋषिकेश में पीएम मोदी की रैली फाइनल, एक साथ कई निशाने साधने की भाजपा की प्लानिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। इसको लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पीएम मोदी की रैली की पुष्टि की है। भाजपा की ऋषिकेश में रैली के जरिए 23 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश है। साथ ही तीनों गढ़वाल की सीटें टिहरी, गढ़वाल और हरिद्वार इस रैली के जरिए कवर होंगी।

PM Modi rally final in Rishikesh on April 11 BJP planning to hit multiple targets simultaneously

बता दें कि पहले पीएम मोदी की रैली हरिद्वार में प्रस्तावित थी। लेकिन अब आईडीपीएल ऋषिकेश में पीएम मोदी की रैली को फाइनल कर दिया गया है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। इससे पहले दो अप्रैल को पीएम मोदी ने रुद्रपुर से भाजपा के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था। इस रैली के जरिए भाजपा ने चुनावी शंखनाद किया और एक साथ नैनीताल और अल्मोड़ा सीट को साधने की कोशिश की।

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। दो नैनीताल व अल्मोड़ा कुमांउ में। तीन गढवाल मंडल में टिहरी, गढ़वाल व हरिद्वार। इस तरह पीएम मोदी की पहली रैली से कुमांउ की दोनों सीटों को कवर कर चुके हैं। अब ​ऋषिकेश से पीएम मोदी की रैली के जरिए गढ़वाल मंडल को कवर करने की भाजपा की प्लानिंग है। भाजपा का दावा है कि इस रैली में रुद्रपुर से ज्यादा लोग जुटेंगे। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने जोर लगा दिया है।

भाजपा ने इस बार जीत के साथ ही हर सीट पर पांच लाख के वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए मोदी, योगी समेत स्टार प्रचारकों का सहारा लिया जा रहा है। पीएम मोदी के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी गढ़वाल की तीनों सीटों पर डिमांड बढ़ गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सबके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व से यहां के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में योगी की दो से तीन सभाएं अथवा रोड शो के कार्यक्रम मांगे गए हैं। प्रयास ये किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में 10 से 16 अप्रैल के बीच उनके कार्यक्रम तय हों। खासकर हरिद्वार व गढ़वाल सीट पर योगी का व्यापक असर है। 12 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ हरिद्वार के रुड़की समेत गढ़वाल में रैली कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+