मोदी,राजनाथ,योगी के बाद अब शाह की बारी,गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी की जीत की गारंटी पक्की करने की चुनौती
भाजपा ने अपने सारे स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारकर पूरी ताकत झौंक दी है। पीएम मोदी की गढ़वाल व कुमांउ दोनों में एक एक रैली हो चुकी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन में उत्तराखंड की चार सीटों को कवर कर चुके हैं। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं।

राजनाथ सिंह ने भी दो सीटों पर प्रचार कर चुके हैं। अब गृह मंत्री अमित शाह कल मंगलवार को कोटद्वार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ये सीट भी गढ़वाल सीट पर आती है। ऐसे में अब अमित शाह गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की जीत की गारंटी की चुनौती को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
अनिल बलूनी की इस सीट पर उत्तराखंड ही नही पूरे देश की नजर है। गढ़वाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल भी अनिल बलूनी को सही टक्कर दे रहे हैं। स्थानीय लोग भी गणेश गोदियाल को बेहतर प्रत्याशी मानकर चल रहे हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि अनिल बलूनी के लिए ये सीट आसान नहीं है।
Recommended Video
ऐसे में भाजपा ने अपने सारे स्टार प्रचारकों को गढ़वाल सीट पर उतारा है। यहां की जुबिन नौटियाल के संगीत का कार्यक्रम भी श्रीनगर में करवाया जा चुका है। पीएम मोदी की रैली को ऋषिकेश कराने के पीछे भी गढ़वाल सीट को ये संदेश देने की कोशिश की गई।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी श्रीनगर में चुनावी रैली कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर में चुनावी रैली कर बड़ा संदेश देने की कोशिश की। राजनाथ सिंह ने इशारों ही इशारों में कह दिया कि आप सिर्फ सांसद ही नहीं चुन रहे। राजनाथ सिंह के इस बयान को मंत्री पद से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में अनिल बलूनी की जीत को लेकर भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। उत्तराखंड की पांचों सीट में से गढ़वाल सीट पर ही भाजपा, कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications