फरवरी में मुखबा गांव आ रहे PM मोदी ,जानिए कब, क्या तैयारी और क्यों खास है उत्तरकाशी के ये वाइब्रेंट विलेज

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी के शीतकालीन प्रवास का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। पीएम मोदी 27 फरवरी को मुखबा गांव का दौरा कर सकते हैं। इसके लिए हर्षिल या बगोरी गांव में रात्रि विश्राम की भी तैयारी की जा रही है। जो कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत डेवलप किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की और से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुखबा गांव को भी सजाया जा रहा है। साथ ही पैदल और सड़क मार्ग को दुरस्त किया जा रहा है। मोदी के दर्शन के लिए व्यू प्वाइंट भी तैयार किया जा रहा है।

PM Modi coming Mukhaba village February know when what preparations why vibrant Uttarkashi special

मुखबा गांव मां गंगा का शीतकाल प्रवास गद्दीस्थल होने के साथ ही बॉर्डर का ऐसा गांव है, जो कि चाइन बॉर्डर से लगा हुआ है। मुखबा गांव के जरिए पीएम मोदी एक साथ कई संदेश दे सकते हैं। पीएम मोदी पहले भी ​हर्षिल से इस तरह का संदेश दे चुके हैं। इन जगहों की खूबसूरती और वाइब्रेंट विलेज योजना के अहम पड़ाव हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने हर्षिल समेत इन घाटियों में लंबा समय बिताया है। पीएम मोदी खुद इन जगहों का जिक्र कर चुके हैं। यहां एकांत में समय बिताना और देश की समसमायिकी दृष्टि से संवेदनशील होने की वजह से ये स्थल मोदी के लिए हमेशा करीब रहे हैं। मुखबा गांव पर्यटन के लिहाज से भी खास लोकप्रिय है। यहां 6 माह शीतकाल में मां गंगा की पूजा होती है। इस दौरान सेमवाल और अन्य परिवार बर्फ में भी डटे रहते हैं। जो कि सीमा प्रहरियों की तरह मोर्चा संभाले रहते हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को शीतकाल यात्रा को प्रमोट करने के उद्देश्य से आमंत्रित किया है। ऐसे में पीएम मोदी के आने से स्थानीय व्यापारी और लोग काफी उत्साहित हैं। धामी सरकार इस बार चार धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट बंद होने के बाद इन धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों पर यात्रा का संचालन कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को जब राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए देहरादून आए थे, तब उन्होंने शीतकालीन यात्रा के प्रयास की सराहना की थी। साथ ही शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की बात कही थी। ऐसे में मोदी ने अपनी यात्रा पर आने की भी हामी भर दी। जिसके बाद से प्रशासन तैयारियों में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+