PM MODI: 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद केदारनाथ की इस गुफा में पहुंचे थे पीएम मोदी, जानिए क्या हुआ उसके बाद

लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में समंदर में बनी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे यानी एक जून की शाम तक ध्यानमग्न रहेंगे।

इससे पहले 2019 का चुनाव खत्म होते ही पीएम मोदी केदारनाथ की ध्यान गुफा में 17 घंटे तक ध्यानमग्न रहे।

PM MODI After 2019 Lok Sabha elections had reached this cave of Kedarnath know what happened

लोकसभा चुनाव के लंबे शिड्यूल और ताबड़तोड़ रैलियों को निपटाने के बाद पीएम मोदी कुछ समय मेडिटेशन और खुद को जरुर देते हैं। इसके लिए पीएम मोदी हमेशा खास जगह को चुनते हैं। पीएम मोदी ने इस बार कन्याकुमारी को चुना है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव निपटते ही पीएम मोदी केदारनाथ की ध्यान गुफा में पहुंचे थे।

पीएम मोदी के दौरे के बाद रुद्र गुफा एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। पीएम मोदी के ध्यान लगाने के बाद इस गुफा की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ गई थी। पिछले सीजन में इसको लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज नजर आया। गुफा में देश ​ही नहीं विदेश से भी लोग आकर मेडिटेशन और ध्यान लगाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ की पहाड़ियों पर तीन ध्यान गुफाएं बनाई गईं हैं। इनमें से जिस गुफा में प्रधानमंत्री मोदी ने ध्यान लगाया था, यह गुफा मंदिर से लगभग 800 मीटर दूर मंदाकिनी नदी के दूसरी ओर दुग्ध गंगा के पास स्थित है। जिसमें ध्यान लगाने को लेकर यात्रियों में जबरदस्त क्रेज रहता है।

इस गुफा की बुकिंग जीएमवीएन https://gmvnonline.com/ पर जाकर की जा सकती है। ध्यान गुफा में ये है सुविधा केदारनाथ धाम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा वर्ष 2018 में ध्यान के लिए बनाई गई गुफा का संचालन गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। गुफा में प्रवास करने वाले तीर्थयात्रियों से किराये की राशि में ही एक समय का भोजन, चाय, नाश्ता दिया जाता है। प्राकृतिक गुफा में बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+