Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धामी सरकार की घोषणा से खिलाड़ी होंगे मालामाल,खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार की धनराशि दोगुना

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। धामी सरकार ने खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार की धनराशि दोगुना कर दी है। मौजूदा प्रावधान में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक लाने पर 06 लाख, रजत पदक लाने पर 04 लाख, कांस्य पदक लाने पर 03 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी।

जिसे अब बढ़ाकर स्वर्ण पदक लाने पर 12 लाख, रजत पदक लाने पर 08 लाख, कांस्य पदक लाने पर 06 लाख रुपये की पुरस्कार राशि कर दी गयी है। सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की घोषणा की थी और आज उसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Players will rich announcement pushkar Dhami government amount cash prize medal winning doubled

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रही उत्तराखंड सरकार, राज्य के खिलाड़ियों को पदक तालिका में लाने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं और प्रोत्साहन धनराशि को बढ़ा कर खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों समेत ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और जिससे प्रदेश के खिलाड़ी आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

आगामी 28 जनवरी से उत्तराखंड में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों के पांच सिंबल लोगो, एंथम, शुभंकर, टॉर्च और जर्सी 15 दिसंबर को लॉन्च किए जाएंगे । इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहेंगे । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी राष्ट्रीय खेलों का लोगो, एंथम, शुभंकर और टॉर्च लॉन्च करेंगे। इसके अलावा इन खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई जर्सी की लॉन्चिंग भी की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+