डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले निकले स्नेचर, गए थे घूमने, सुनसान जगह पर महिला से सोने की मालाएं झपटकर फरार

Pithoragarh doctor snatcher पिथौरागढ़ के जौलजीबी क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक-युवती सुनसान जगह पर एक महिला के गले से सोने की दो मालाएं झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। झपटमारी को अंजाम देने का आरोपी युवक दिल्ली में एमबीबीएस का छात्र है. जबकि, युवती हल्द्वानी से रेडियोलॉजिस्ट का कोर्स कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जौलजीबी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया था कि वो खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक और युवती ने बातचीत के बहाने मोबाइल फोन लिया और सुनसान स्थान पर उसके गले से सोने के आभूषण (दो मालाएं) झपट कर फरार हो गए।

Pithoragarh doctor turned out a snatcher had gone for walk snatched gold necklaces from woman deserted place fled

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जौलजीवी क्षेत्र की एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि प्रातः लगभग 10:00 बजे खेत की ओर जाते समय मोटरसाइकिल सवार एक युवक एवं युवती ने बातचीत के बहाने मोबाइल फोन लिया तथा सुनसान स्थान पर महिला के गले से सोने के आभूषण (दो मालाएं) झपट कर फरार हो गए।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जौलजीवी में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। शिकायत मिलते ही थाना जौलजीवी पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई, टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग की गई और मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल क्षेत्र के पास संदिग्ध लाल मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की गई।

मौके पर पीड़िता द्वारा शिनाख्त किए जाने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लूटे गए जेवर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम सन्नी सिंह (25 वर्ष, निवासी दिल्ली) तथा हिमानी बोरा (23 वर्ष, निवासी जनपद नैनीताल) बताया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • सन्नी सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी दिल्ली
  • हिमानी बोरा (उम्र 23 वर्ष), निवासी जनपद नैनीताल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+