Pithoragarh में बड़ा हादसा, सवारियों से भरा वाहन 100 फीट नीचे नदी में गिरा, 8 की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरा वाहन नदी में जा गिरा है। हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था। जो कि मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।
घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा था कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। वाहन में कुल 14 व्यक्ति सवार थे।

इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। हादसे के दौरान वाहन सड़क से करीब 100 फीट नीचे नदी में जा गिरा।
वाहन में कुल 14 व्यक्ति सवार थे
वाहन में 14 लोग सवार बताए जा रहे थे, जिनमें से 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक बोकटा क्षेत्र के निवासी हैं। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं। हादसे का अपडेट लिया जा रहा है। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीते दिनों में कई सड़क हादसे सामने आ चुके हैं।
मृतकों के नाम -
- नरेंद्र सिंह खोलिया पुत्र चंद्र सिंह
- कुमारी सिमरन पुत्री कुंदन सिंह
- शांति देवी पत्नी केशव राम
- दीक्षा पुत्री दुर्योधन सिंह
- तनुजा पुत्री चंद्र सिंह
- होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह
- राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह
- विनीता पुत्री चंद्र सिंह (सभी निवासी - ग्राम बोक्टा, थल)
घायलों के नाम:
- वीणा पुत्री पूरन सिंह
- सुमित पुत्र परविंदर सिंह
- दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह
- श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह
- योगेश पुत्र किशन राम
- पूजा मनोला पुत्री कुंदन सिंह (सभी निवासी - ग्राम बोक्टा, थल)
26 जून को रुद्रप्रयाग में बस हादसे का शिकार
बीते 26 जून को रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के दौरान एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हुई। ये बस रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही थी और घोलतीर के पास नियंत्रण खो बैठी, जिससे बस अलकनंदा नदी में गिर गई। नदी से कुल तीन शव बरामद हुए। सात लोग अभी भी लापता हैं। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हादसे में 9 लोग लापता हो गए थे। इस बीच कई सड़क हादसे सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications