Kedarnath मंदिर में पेटीएम क्यूआर कोड, मंदिर समिति ने कहा-हमनें नहीं लगाया, बड़ा सवाल, किसने लगाया?
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बयान जारी कर कहा है कि केदारनाथ व बदरीनाथ में मंदिरों में विभिन्न स्थानों पर डिजिटल दान के लिए लगे क्यूआर कोड श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से नहीं लगाए गए है।

केदारनाथ मंदिर में पेटीएम क्यूआर कोड से दान करने की चर्चा होने के बाद बड़ा खेल सामने आया है। मंदिर समिति का कहना है कि केदारनाथ व बदरीनाथ में मंदिरों में विभिन्न स्थानों पर डिजिटल दान के लिए लगे क्यूआर कोड श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से नहीं लगाए गए है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
सोशल मीडिया में मामला जमकर वायरल
केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुले तो मंदिर में दान के लिए पेटीएम से डिजिटल दान करने की सुविधा का सोशल मीडिया में मामला जमकर वायरल हुआ। शुरूआत में इसको लेकर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा भी हुई। लेकिन अब एक सप्ताह में मंदिर समिति की ओर से इस पर सफाई सामने आई है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने बयान जारी किया
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बयान जारी कर कहा है कि केदारनाथ व बदरीनाथ में मंदिरों में विभिन्न स्थानों पर डिजिटल दान के लिए लगे क्यूआर कोड श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से नहीं लगाए गए है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। मंदिर समिति पेटीएम के जरिए डिजिटल दान नहीं ले रही है।
पेटीएम का स्कैनर किसने और कब लगाए
अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि मंदिर में पेटीएम का स्कैनर किसने और कब लगाए। साथ ही इसका अब तक का डोनेशन का पैसा किसके खाते में गया है। ये अब जांच का विषय है। लेकिन इस पूरे मामले में मंदिर समिति की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। मंदिर में पेटीएम का स्केनर लगाया गया और मंदिर समिति को इसकी भनक तक नहीं लगी।
डोनेशन कहां गया
इस समय केदारनाथ की जितनी भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें पेटीएम का स्कैनर आसानी से नजर आ जाता है। अब मंदिर समिति ने इनको उतरवा दिया है। जिससे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर ये डोनेशन जा कहां रहा है और इसे किसने लगाया है। मामले में समीति ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर इसकी जांच की मांग की है।
पेटीएम के नाम से एक पोस्ट भी वायरल
सोशल मीडिया में पेटीएम के नाम से एक पोस्ट भी वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केदारनाथ मंदिर चार धाम यात्रा का सबसे दूरस्थ तीर्थ स्थान है, कपाट खोलते ही मंदिर परिसर के बाहर एक बाहर क्यू आर कोड लगे थे जिसमे डिजिटली पैसे दान करने की बात कही गई। कहा गया कि मंदिर में आने वाले भक्त पेटीएम क्यूआर कोड को आसानी से स्कैन कर सकते हैं और पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई लाइट, पेटीएम पोस्टपेड और अन्य भुगतान विधियों के अलावा पेटीएम यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। लेकिन मंदिर समिति के बयान और तहरीर देने के बाद इसमें नया मोड़ सामने आ गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications