मोबाइल एप से करें बिजली के बिल का भुगतान, छूट के साथ यूपीसीएल दे रहा ये सुविधाएं

उत्तराखंड में अब घर बैठे मोबाइल एप से बिजली का बिल जमा करने और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने की सुविधा शुरू हो गई है। खास बात ये है कि मोबाइल एप से बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को छूट भी दी जाएगी।

Pay electricity bill through mobile app, UPCL is providing these facilities with discount

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप लांच किया है। एप के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एप में विद्युत सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी मोबाइल एप दर्ज करने की सुविधा रहेगी।

एप को इस्तेमाल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।अभी तक उपभोक्ताओं को पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी। यूपीसीएल ने विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल एप विकसित किया है।

साथ ही एक साल के बिल भुगतान की जानकारी प्राप्त सकते हैं। एप से नये कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ाने, चेक मीटर, स्वामित्व परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड में यूपीसीएल के अधीन लगभग 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। यह एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों पर काम करेगा। जिसमें 24 घंटे बिल भुगतान की सुविधा होगी। बिल जमा कर रसीद भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+