Pawandeep Rajan अस्पताल से फिर सामने आई जिंदादिली, चाहने वालों के लिए लगाए सुर, प्रशंसकों ने कहा-Get well soon
Pawandeep Rajan इंडियन आइडल 12 फेम सिंगर पवनदीप राजन नोएडा के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इस बीच पवनदीप की जिंदादिली सामने आई है। हाथ और पैर में फ्रैक्चर के बाद भी पवनदीप अस्पताल में ही बेड पर सिंगिग करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही लगातार अपने प्रशंसकों तक अपनी आवाज सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं।
हाल ही में पवनदीप के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओर वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें पवनदीप सुर लगाते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले भी पवनदीप अस्पताल से कई वीडियो अपने प्रशंसकों के लिए शेयर कर चुके हैं। उनके प्रशंसक भी खुलकर दुआ कर प्यार लुटा रहे हैं और पवनदीप को Get well soon लिखकर हौंसला बढ़ा रहे हैं।

पवनदीप राजन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया गया है कि उससे साफ है कि अब उनकी हेल्थ पहले से काफी बेहतर है। हालांकि हाथ पर अब भी फ्रैक्चर है। इससे पहले भी पवनदीप अस्पताल में शतरंज खेलते नजर आ चुके हैं। पवनदीप को चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
इसके साथ हर कोई दुआ कर रहा है कि वह जल्दी स्वस्थ होकर फिर से अपनी सिंगिग का जादू बिखेरें। बता दें कि 5 मई 2025 को पवनदीप राजन की कार हादसे का शिकार हो गए थी, जब वे चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। हादसा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में गजरौला के पास नेशनल हाईवे 9 पर हुआ। दुर्घटना में पवनदीप समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा तड़के करीब 3:40 बजे हुआ। इस दौरान पवनदीप के साथ दो लोग और थे। हादसे में पवनदीप को गंभीर चोंटे आईं और उनको नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पवनदीप की कुल चार सर्जरी हो चुकी है। कुछ दिन पवनदीप को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। लेकिन अब वह वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं। जहां वे रिकवरी करने के साथ ही सुर लगाकर प्रैक्टिस भी करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications