होली पर पुलिस चौकी में शराब पीने का आमंत्रण देने का ऑडियो वायरल,महिला कर्मी पर लगा ये आरोप, हो गई कार्रवाई

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में श्रीनगर के बाजार चौकी में होली पर शराब पीने के लिए आमंत्रण करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। ऑडियो को वायरल करने में महिला हेड कांस्टेबल की संलिप्तता पाए जाने पर एसएसपी ने उनको निलंबित कर दिया है।

pauri garhwal Audio inviting people drink liquor police chowki Holi viral female employee accused

बता दें कि होली पर बीते 24 मार्च को पौड़ी जिले में श्रीनगर के बाजार चौकी में शराब पीने के लिए आमंत्रण करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने इसका तुरंत संज्ञान लिया। इस पर पौड़ी जिले के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सबसे पहले मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।

साथ ही सभी होमगार्ड को वापस भेज दिया था। इसके बाद एसएसपी ने एक जांच कमेटी गठित की। ऑडियो को वायरल करने में महिला हेड कांस्टेबल की संलिप्तता मिली है। इस पर एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने उनको निलंबित कर दिया है। साथ ही जिला कमांडेंट होमगार्ड ने दो होमगार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक उनकी ड्यूटी पर रोक लगा दी है।

कोतवाली श्रीनगर के बाजार चौकी में बीते 24 मार्च को शराब पीने के लिए आमंत्रण करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उन्हें जिला कमांडेंट पौड़ी भेज दिया था।

साथ ही मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंपी थी। सीओ की जांच में ऑडियो वायरल करने में एक महिला हेड कांस्टेबल की संलिप्तता मिली। हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। चौकी में तैनात रहे होमगार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी ड्यूटी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। एडीसी (असिस्टेंट टू डिस्टि्क्ट कमांडेंट) को तीन दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+