Patanjali case:पतंजलि मामले में 30 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई, बाबा रामदेव होंगे SC में पेश

सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुनवाई हुई। अब 30 अप्रैल को फिर से सुनवाई होगी। इस दौरान कोर्ट परिसर में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण मौजूद रहे इस बीच सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से कहा कि जब वह पतंजलि पर उंगली उठा रहा है तो चार उंगलियां उन पर उठ रही हैं।

Patanjali case Hearing supreme Court in front of Ramdev Balkrishna court asked question IMA

सुप्रीम कोर्ट ने आईएमए से पूछा कि आपके (आईएमए) डॉक्टर भी एलोपैथिक क्षेत्र में दवाओं का समर्थन कर रहे हैं। यदि ऐसा हो रहा है, तो हमें आप (आईएमए) पर किरण क्यों नहीं घुमानी चाहिए?

बता दें कि पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले को लेकर इससे पहले 19 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। तब अदालत ने योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था।

अदालत ने बाबा रामदेव और पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण को कोर्ट में मौजूद रहने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान रामदेव और बालकृष्ण दोनों मौजूद थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांगी थी।

आज पतंजलि की ओर से इसको लेकर स्थानीय न्यूज पेपर में विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया है। अदालत इस मामले में पहले ही पतं​जलि को कड़ी फटकार लगा चुका है। जिसके बाद पतंजलि ने इसको लेकर सार्वजनिक माफी मांगने का प्रस्ताव दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+